Homeक्राइमरांची में कंपनी केअधिकारी ने Gun Point पर किया महिला से रेप,...

रांची में कंपनी केअधिकारी ने Gun Point पर किया महिला से रेप, मामला दर्ज

Published on

spot_img

रांची: धुर्वा थाना (Dhurwa Police Station) क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक निजी कंपनी के जेनरल मैनेजर (GM) पर Gun Point पर (पिस्तौल का भय दिखाकर) रेप करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में पीड़िता की लिखित शिकायत पर गोंदा थाने में GM और उनके पुत्र पर नामजद FIR दर्ज की गई है।

जानें क्या है मामला

दर्ज मामले में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है आरोपी ने मेहनताना नहीं देने और जान से मार डालने की भी धमकी दी।

पीड़िता ने बताया है कि जीविका चलाने के लिए उसने HEC के सेक्टर दो में रहने वाले परिचित से काम पर लगाने की चर्चा की थी।

इसी क्रम में उसे परिचित साथ लेकर गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में रहने वाले GM के आवास पर ले गए।

घर में कामकाज और भोजन तैयार करने समेत मेहनताना (सैलरी) तय होने पर वह काम में लग गई। तीन माह बाद मेहनताना मांगने पर कहा कि एक ही बार छह माह का मेहनताना ले लेना।

आरोपी रखता है अवैध पिस्तौल और रायफल

आरोप है कि वह अपने पास अवैध पिस्तौल और रायफल भी रखते हैं। पिछले 16 जुलाई को वह पीड़िता को साथ लेकर कांके रोड स्थित आवास लौटे।

20 जुलाई को पीड़िता किसी तरह आवास से सुबह में भाग निकली और अपने घर पहुंच कर अपने पूर्व परिचित को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मामला सामने आया।

विरोध करने पर मारपीट की

आरोप यह भी है कि एक रात GM शराब के नशे में उसके कमरे में आए और शरीर से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद रेप किया। उसके बाद वह जब भी घर से बाहर जाते तो पीड़िता को कमरे में बंद कर देते।

वह एक बार पीड़िता को साथ लेकर लातेहार चले गए। वहां भी वे शारीरिक शोषण करते रहे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...