HomeUncategorizedनौकरी का झांसा देकर नई दिल्ली स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, चार...

नौकरी का झांसा देकर नई दिल्ली स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, चार गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: नई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने एक कमरे में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) का मामला सामने आया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जबकि दो अन्य कर्मचारी वहां पर आरोपितों के साथ मौजूद थे।

डीसीपी हरेन्द्र कुमार सिंह (DCP Harendra Kumar Singh) ने बताया कि पीड़ित 28 वर्षीय महिला परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है। कुछ समय पहले उसका परिचय एक युवक से हुआ, जिसने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करता है।

गुरुवार रात उसने महिला को बहाने से मिलने के लिए रेलवे स्टेशन (Railway station) पर बुलाया। वह प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर बने एक कमरे में ले गया। कुछ देर बाद वहां पर उसके तीन अन्य दोस्त आ गए, जो शराब के नशे में थे।

महिला का आरोप है कि इनमें से दो आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि दो अन्य आरोपित वहां मौजूद रहे।

वारदात के बाद उन्होंने महिला को धमकी देकर वहां से भगा दिया। बाहर निकलने के बाद महिला ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी।

एक साल से पति से रहती थी अलग

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां से पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को अपने तीन अन्य साथियों के बारे में बताया।

जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी (Raid) कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान जगदीश, मंगल, विनोद और सतीश के रूप में हुई है।

वारदात के समय चारों शराब के नशे में थे। गिरफ्तार सभी आरोपित रेलवे के कर्मचारी हैं। रेलवे पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 2.27 बजे यह कॉल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को मिली थी। वहां छानबीन करने पर महिला नहीं मिली।

उसके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो पता चला कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (Delhi Railway Station) के प्लेटफार्म पर है। फरीदाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से पति से अलग रहती है।

कमरे को अंदर से बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

उसका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। रेलवे कर्मचारी से उसकी मुलाकात एक दोस्त के माध्यम से दो साल पहले हुई थी। उसने बताया कि वह रेलवे में उसे नौकरी दिलवा सकता है। इसके बाद फोन पर उनकी बातचीत होने लगी।

21 जुलाई को रेलवे कर्मचारी ने उसे कॉल किया। उसने बताया कि आज उसके बेटे का जन्मदिन है। इसके साथ ही उसने नया मकान खरीदा है।

इसलिए उसके घर पर छोटी सी पार्टी है। रात के समय वह मेट्रो में सवार होकर कीर्ति नगर पहुंची। यहां से आरोपित उसे अपने साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 8-9 पर ले गया।

यहां उसने महिला को इलेक्ट्रिकल स्टॉफ (Electrical staff) के लिए बने हुए छोटे से कमरे में बिठाया। इसी दौरान उसका दोस्त भी अंदर आ गया। उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया जबकि अन्य दो आरोपित बाहर पहरेदारी कर रहे थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...