मारवाड़ी कॉलेज में BCA बंद करने के प्रस्ताव पर बवाल! आजसू छात्र संघ ने DSW को सौंपा ज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज में बीसीए कोर्स बंद करने के प्रस्ताव पर आजसू छात्र संघ ने विरोध जताया। छात्रों ने DSW को ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने और कोर्स जारी रखने की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मारवाड़ी कॉलेज में बीसीए पाठ्यक्रम को बंद करने के प्रस्ताव/निर्णय को लेकर विरोध तेज हो गया है। आजसू छात्र संघ ने इस फैसले के खिलाफ रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (DSW) को ज्ञापन सौंपा है। आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने DSW को इस मामले से अवगत कराते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज में बीसीए पाठ्यक्रम लंबे समय से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस कोर्स के जरिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर शिक्षा हासिल कर रहे हैं।

छात्रों के भविष्य पर असर की आशंका

छात्र संघ ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि आज के समय में आईटी और कंप्यूटर शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बीसीए जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक कोर्स को बंद करना छात्रों के हितों के खिलाफ होगा। संघ का कहना है कि इस फैसले से हजारों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा, खासकर उन विद्यार्थियों पर जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और इसी कोर्स के जरिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

निर्णय वापस लेने की मांग

आजसू छात्र संघ ने मांग की है कि मारवाड़ी कॉलेज में बीसीए कोर्स बंद करने के किसी भी प्रस्ताव को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही आगामी सत्रों में नियमित रूप से नामांकन और पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी कर यह निर्णय लागू किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव सौरभ शर्मा, राजेश सिंह, सक्षम झा, अब्दुल खान समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।