कोडरमा में ई-रिक्शा में ही गूंजी किलकारी, महिला ने दिया जुड़वा बच्चों का जन्म, ANM बनी फरिश्ता

झुमरीतिलैया में एक महिला ने ई-रिक्शा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एएनएम प्रियंका कुमारी की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहे और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : कोडरमा के झुमरीतिलैया में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने ई-रिक्शा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार, महिला ई-रिक्शा से प्रसव के लिए एक निजी क्लीनिक जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देखते ही देखते उसने ई-रिक्शा में ही पहले बच्चे को जन्म दे दिया। इसी बीच मौके पर एएनएम प्रियंका कुमारी की नजर उस महिला पर पड़ी, जो प्रसव प्रक्रिया से गुजर रही थी। उन्होंने तुरंत स्थिति को संभाला और महिला का सुरक्षित तरीके से दूसरे बच्चे का प्रसव कराया। इसके बाद महिला और दोनों नवजात शिशुओं को एंबुलेंस की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

रास्ते में ई-रिक्शा में प्रसव की यह घटना देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय पर मदद मिलने से महिला और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। एएनएम प्रियंका कुमारी ने बताया कि दोनों नवजात और मां पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें आगे के इलाज और जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।