BJP लोकतंत्र पर कर रही हमला, JMM ने भाजपा पर लगाया चुनी हुई सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता Supriyo Bhattacharya ने कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में चुनी हुई गठबंधन सरकार को गिराने की पटकथा दो साल पहले लिखी गई थी।

BJP चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को येन केन प्रकारेण गिराकर राज्य में सत्ता पाने की मंशा रखती है। वे रविवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने ही कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराकर सरकार गिराने की साजिश का खुलासा किया था।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा…

उसके बाद JMM विधायक रामदास सोरेन ने भी एक मामला रांची के थाने में दर्ज कराया था। अब यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे साफ पता चलता है कि BJP लोकतंत्र पर हमला कर रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी उपस्थित थे।

Share This Article