Homeझारखंडझारखंड विधानसभा : विपक्ष ने लगाया शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के...

झारखंड विधानसभा : विपक्ष ने लगाया शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के नारे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी विपक्षी विधायकों (MLA) ने सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायकों (BJP MLA) ने शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो और बोल बम के नारे भी लगाए।

Government तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है

भाजपा विधायक अनंत ओझा (MLA Anant Ojha) ने कहा कि जब से राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है शिक्षा (Education) का इस्लामीकरण किया जा रहा है।

स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है। सरकार (Government) तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक धर्म (Religion) विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है।

चार विधायकों को निलंबित होने पर BJP MLA इसका विरोध कर रहे थे

मंगलवार को स्पीकर ने BJP के चार विधायकों (Four MLA) भानु प्रताप साही, रणधीर प्रसाद, ढुल्लू महतो और जयप्रकाश भाई पटेल को चार अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था।

BJP MLA इसका भी विरोध कर रहे थे। MLA अमर कुमार बावरी ने कहा कि सरकार के इशारे पर स्पीकर ने यह कार्रवाई की है।

जेपी पटेल (JP Patel) सदन में नहीं थे उन्हें भी निलंबित किया गया, यह गलत है। उन्होंने कहा कि Government को यह भय था कि मनी बिल पर सदन में सरकार कहीं गिर ना जाए। इसलिए चार विधायकों (MLA) को निलंबित किया गया।

आजसू के विधायक लंबोदर महतो (MLA Lambodar Mahto) ने सदन के बाहर 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर धरना दिया।

लंबोदर महतो ने कहा कि पिछले बजट सत्र (Budget Session) में ही सरकार ने आश्वासन दिया था कि त्रिस्तरीय समिति का गठन करके स्थानीय नीति पर फैसला लिया जाएगा लेकिन चार महीने (Four Months) बाद भी इस पर कोई पहल नहीं हुई है। इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...