झारखंड में कोरोना के 307 एक्टिव मामले, सबसे अधिक 74 जमशेदपुर में

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। राज्य में कोरोना (Corona) के 307 मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 74 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) में है।

शुक्रवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य (Opposite State) में कोरोना के 43 नए मरीज मिले हैं।

इनमें से 307 सक्रिय केस

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से छह, देवघर से तीन, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 11, गोड्डा से एक, गुमला से एक, लातेहार से तीन, पलामू से छह, रांची से आठ और सिमडेगा से एक मरीज है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 842 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 55 हजार, 261 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 307 Active case है।

Share This Article