गिरिडीह में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित परसिया जंगल (Parasia Jungle) में सोमवार को तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बगोदर, अटका निवासी Amarjeet Pandey  एक ग्राहक सेवा केंद्र से दो हजार रुपये लेकर बाइक से अपने बहनोई के घर जा रहा था।

गोली उसके जांघ में लगी

इसी दौरान तीन Bike सवार बदमाशों ने अमरजीत को परसिया जंगल के पास घेरते हुए पैसे की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने अमरजीत पांडेय पर गोली चला दी।

गोली उसके जांघ में लगी। स्थानीय लोगों ने घायल अमरजीत को सरिया के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

Share This Article