रांची सुखदेव नगर थाना इलाके में घर से व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने मंगलवार को Dharmendra Yadav का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी मौके पर पहुंची और जांच कर शव (Dead body) को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

बताया गया कि मृतक लेबर का काम करता था और पत्नी लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती है। घटना के वक्त बच्चे भी सुबह School में पढ़ने गए थे और पत्नी भी काम के लिए निकल चुकी थी।

घर में कोई नहीं था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृत व्यक्ति के मुंह से काफी ब्लड निकला हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या (Murder) का प्रतीत होता है । पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article