गुमला में महिला को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: थाना क्षेत्र के चाडरीमुंडा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला थाना पहुंचा। चाडरीमुंडा निवासी 27 साल की महिला ने सोमवार शाम में अपने घर के आगे बागान के पास घूम रही थी।

गांव के बालेश्वर साय ने कहा तुम्हारा पिता बला रहा है। जल्दी चलो कह कर खींच के जंगल (Forest) की तरफ ले गया जंगल में उसके साथ दुष्कर्म कर 9 बजे रात में महिला को छोड़ दिया।

आरोपी युवक को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

महिला ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां ने बताया उनकी बेटी की कुछ दिन से मानसिक स्थिति (Mental state) ठीक नहीं थी। उसका इलाज करवाया जा रहा था।

सुबह में गांव में बैठक करने के बाद परिवार वाले थाना आये। युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आवेदन दिया। सूचना प्राप्त होते ही मुख्यालय DSP पतरस बरखा और महिला थाना के प्रभारी कुरडेग पहुंच कर परिजनों से घटना को लेकर जानकारी हासिल की।

थाना प्रभारी मुन्ना रमानी दल बल के साथ चाडरीमुंडा गांव पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तारी (Arrest) के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article