Homeझारखंडरांची RIMS में निकाली नेत्रदान जागरुकता रैली

रांची RIMS में निकाली नेत्रदान जागरुकता रैली

Published on

spot_img

रांची: राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर) के तहत राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के नेत्र विभाग ने शुक्रवार को जागरुकता रैली (Awareness rally) निकाली गई।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुवा और उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी ने रिम्स परिसर स्थित राजेन्द्र पार्क से रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

राजेन्द्र पार्क से शुरू हो कर यह रैली अस्पताल परिसर का चक्कर लगाते हुए नेत्र विभाग के OPD में समाप्त हुई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को कॉर्नियाजनित अंधापन, इसकी रोकथाम और नेत्रदान के प्रति जन जागरुकता लाना था।

नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अतिआवश्यक

रैली में नेत्र विभाग के सभी प्रध्यापक, सह प्रध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं राजकीय नेत्र अधिकोष (Eye bank) के सदस्य शामिल हुए और नेत्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए नारे भी लगाए।

विभागाध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अतिआवश्यक है। इससे आप मृत्यु के बाद नेत्रदान कर किसी के जीवन में रोशनी फैला सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रिम्स परिसर में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। नेत्रदान (Eye donation) करने के इच्छुक लोग OPD रेजिस्ट्रेशन परिसर और राजकीय नेत्र अधिकोष में लगे डेस्क (मोबाइल नंबर 9430170366/9430106070/9430106022) पर सम्पर्क कर सकते हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...