Homeझारखंडपलामू TVS शोरूम में लगी आग, दम घुटने से शोरूम के मालिक...

पलामू TVS शोरूम में लगी आग, दम घुटने से शोरूम के मालिक की माता का देहांत, 300 बाइक जलकर खाक

Published on

spot_img

मेदिनीनगर: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (District Headquarters Medininagar) के दो नंबर टाउन इलाके में अवस्थित TVS Bike के Show में बीती रात आग लगने से जहां दम घुटने के चलते एक वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया, वहीं इस घटना में 300 Bike जलकर खाक हो गई।

बताते चलें कि देर रात्रि 11:00 बजे शॉर्ट सर्किट से Show Room में आग लग गई। शो रूम (Show Room) के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर है। आगलगी की इस घटना में शोरूम के तीन तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह जल गया है।

मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जाया गया

यह शोरूम सतीश कुमार साहू का है। इस घटना में सतीश कुमार साहू की माता का भी देहांत हो गया है। उनका देहांत दम घुटने से हुआ है। उन्हें मेदिनीनगर सदर अस्पताल (Daltenganj Sadar Hospital) ले जाया गया जहां से उन्हें Referee कर दिया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आगलगी की घटना की जानकारी देने जैसे ही वृद्ध महिला ऊपर गई, वह जहरीले धुएं की चपेट में आ गईँ।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आग इतनी भयावह थी कि इसमें दमकल की 5 टीमों को लगना पड़ा। इसमें लातेहार से आई दमकल टीम की भूमिका काफी सराहनीय रही। नहीं तो इससे भी भयावह और बड़ी घटना हो सकती थी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...