Homeझारखंडसमाज के निर्माण के लिए काम करना बिनोद बिहारी महतो के प्रति...

समाज के निर्माण के लिए काम करना बिनोद बिहारी महतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड आंदोलन के अगुआ नेतृत्वकर्ता स्व. बिनोद बिहारी महतो (Self. Binod Bihari Mahto) की जयंती पर राज्य के सभी 260 प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में शुक्रवार को आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड महिला संघ (Jharkhand Mahila Sangh) ने प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया।

इस अवसर पर करीब पचास हजार महिलाओं ने स्व. बिनोद बिहारी महतो के मूल मंत्र पढ़ो और लड़ो को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बिनोद बाबू ने अधिकार और स्वाभिमान के लिए आगे बढ़ने और लड़ने की प्रेरणा दी

आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो के विचार हर दौर में प्रासंगिक बने रहेंगे। उनकी सोच और परिकल्पना के आधार पर संगठित, शिक्षित, स्वाभिमानी समाज के निर्माण के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के योद्धा बिनोद बाबू की हमेशा यही सोच रही कि शोषित, पीड़ित को हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखना होगा।

इसके लिए बिनोद बाबू ने गांव-गांव में साधारण आदमी को अपने अधिकार और स्वाभिमान (Rights And Dignity) के लिए आगे बढ़ने और लड़ने की प्रेरणा दी।

आज अपने ही राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ तारीख पर झारखंडी शख्सियत (Jharkhandi personality) को याद नहीं करते। हर दिन हर पल बिनोद बिहारी महतो की सोच, विचार को केंद्र में रखकर झारखंड का नवनिर्माण चाहते हैं। बिनोद बाबू ने ”लड़ो और पढ़ो” का नारा दिया था। उस नारे के मायने हैं।

हरमू, रांची स्थित AJSU Party  मुख्यालय में अखिल झारखंड महिला संघ की ओर से आयोजित प्रखंड सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि झामुमो महागठबंधन की सरकार महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान (Safety And Respect) देने का दंभ तो भरती है लेकिन पिछले 32 महीनों के कार्यकाल में उनके उत्थान के लिए इन्होंने एक भी कार्य नहीं किया। आज अपने ही राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं।

spot_img

Latest articles

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

झारखंड में धान खरीद की शुरुआत, पहले ही दिन 18 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद

Paddy Procurement Begins in Jharkhand: झारखंड सरकार ने 15 दिसंबर, सोमवार से राज्यभर में...

रिम्स में अवैध निर्माण पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Babulal Marandi Alleges Illegal Construction at RIMS: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...

खबरें और भी हैं...