महुआ माजी महिला और बाल विकास मंत्रालय एडवाइजरी समिति की स्थायी सदस्य बनीं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी (Mahua Manjhi) को महिला एवं विकास मंत्रालय ( Ministry of Women and Development)के लिए गठित परामर्शदात्री समिति (एडवाइजरी समिति) में स्थायी सदस्य बनाया गया है।

इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्रालय में अवर सचिव अनिल कुमार (Anil Kumar) ने अधिसूचना जारी की है।

उल्लेखनीय है कि झामुमो नेत्री सह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ महुआ माजी झारखंड (Jharkhand) की ऐसी पहली महिला हैं, जो राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) बनी हैं। झारखंड से अबतक कोई स्थानीय महिला राज्यसभा नहीं भेजी गई थी।

Share This Article