Latest NewsUncategorizedPM मोदी गुजरात की जनसभा में बोले, मुलायम सिंह का 'जाना' देश...

PM मोदी गुजरात की जनसभा में बोले, मुलायम सिंह का ‘जाना’ देश के लिए बड़ी क्षति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: PM मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के (Mulayam Singh Yadav) निधन (Death) पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

गुजरात दौरे के दूसरे दिन PM आज भरूच के आमोद में 8200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को (Project) राष्ट्र को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल, सांसद सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री (Central Minister) मनसुख मांडविया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है

मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) को श्रद्धांजलि देने के साथ की। उन्होंने कहा कि आज सुबह मैं यहां आ रहा था तब एक दुखद खबर भी मिली।

आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव जी (Mulayam Singh Yadav) का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

मैंने सभी विपक्षी नेताओं से बात की

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के (Mulayam Singh Yadav) साथ उनका विशेष संबंध रहा। जब हम दोनों CM के तौर पर मिला करते थे तो अपनत्व का भाव महसूस करते थे।

Modi ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी (Mulayam Singh Yadav) का निधन (Death) देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरा उनसे खास रिश्ता था।

मोदी ने 2014 में मुलायम सिंह से (Mulayam Singh Yadav) वार्तालाप का स्मरण करते हुए कहा कि 2014 में जब भाजपा ने मुझे PM उम्मीदवार घोषित किया, तो मैंने सभी विपक्षी नेताओं से बात की।

इसी कड़ी में मुलायम सिंह ने (Mulayam Singh Yadav) मुझे अपनी सलाह के रूप में अपना आशीर्वाद दिया। वो आज भी भी मेरी अमानत है।

अंतिम सत्र में संसद में खड़े होकर कहा था- “मोदी जी सबको साथ लेकर चलते हैं

PM Modi ने कहा कि मुलायम सिंह की (Mulayam Singh Yadav) विशेषता थी वह घोर राजनीति विरोधी बातों के बीच भी सत्य कहने से हिचकते नहीं थे।

उन्होंने 2019 में अंतिम सत्र (Antim Satara) में संसद में खड़े होकर कहा था- “मोदी जी सबको साथ लेकर चलते हैं इसलिए मुझे पक्का विश्वास है कि वो फिर से चुनकर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।”

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...