Homeझारखंडहेमंत सोरेन घबराहट में हैं, पढ़ रहे बजरंग बाण: दीपक प्रकाश

हेमंत सोरेन घबराहट में हैं, पढ़ रहे बजरंग बाण: दीपक प्रकाश

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश BJP अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को डरा हुआ मुख्यमंत्री बताया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घबराहट में हैं। बजरंग बाण पढ़ रहे हैं।

उनके खिलाफ लगे आरोपों (Allegations) और जांच एजेंसियों (Investigative Agencies) के बीच जारी प्रक्रिया के बीच जिस तरह वे खुद को आरोपित बता रहे हैं, वह उनके डर को जाहिर करता है।

दीपक प्रकाश रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) को संबोधित कर रहे थे।

पंचायत प्रतिनिधि 18 अक्टूबर को हरमू मैदान में होंगे सम्मानित

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य भर में BJP के दबाव पर पंचायत चुनाव हुए।

इसमें 51 फीसदी सीटों पर भाजपा समर्थित कार्यकर्ता, नेता जीत कर आए। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषदों में 10222 सीटों पर 5361 भाजपा कार्यकर्ता जीते।

इस लिहाज से गांवों में भाजपा की सरकार है। साथ ही सत्ताधारी दलों की यह हार है।

राज्य सरकार की असफलताओं के कारण भाजपा और जनता गांवों में जीती। अब भाजपा पंचायत प्रतिनिधियों को 18 अक्टूबर को हरमू मैदान (Harmu Ground) , रांची में सम्मानित करेगी।

मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील भी होंगे उपस्थित

इस मौके पर केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील भी उपस्थित रहेंगे।

पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पार्टी के सम्मानित नेता भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सरकार के खिलाफ संघर्ष की योजना की घोषणा भी होगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता अमित सिंह भी उपस्थित थे

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...