HomeUncategorizedशशि थरूर ने मुझे फोन कर दी शुभकामनाएं: मल्लिकार्जुन खड़गे

शशि थरूर ने मुझे फोन कर दी शुभकामनाएं: मल्लिकार्जुन खड़गे

Published on

spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि शशि थरूर ने उन्हें फोनकर शुभकामनाएं दी हैं।

खड़गे ने सोमवार को मीडिया से (Media) बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने भी शशि थरूर को (Sahi Tharor ) शुभकामनाएं दी हैं। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कराया जा रहा है।

हम सभी मिलकर पार्टी और देश को मजबूत करेंगे। वहीं शशि थरूर ने मीडिया से (Media) बातचीत में कहा कि अगला पार्टी अध्यक्ष कौन होगा यह कांग्रेस मतदाता तय करेंगे। कांग्रेस मतदाता जो भी निर्णय लेंगे उन्हें मंजूर है।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में मतदान के बाद मीडिया से (Media) बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है।

नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया

उल्लेखनीय है कि आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान कराए जा रहे हैं। जो कांग्रेसी मतदाता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनके लिए वहां भी पोलिंग बूथ बनाया गया है।

19 को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर (Shashi Tharoor) मैदान में हैं। 18 अक्टूबर तक सभी राज्यों से मतदान पेटी कांग्रेस मुख्यालय लाए जाएंगे।

19 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे (मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंग) ।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...