धन की देवी मां लक्ष्मी को इस प्रकार करें खुश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लाइफस्टाइल: धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने से ही हमें सभी सुख और वैभव मिलते हैं। Dipawali के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे बेहतर योग होता है।

इस समय किये गये इन उपायों से आप मां लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं। इससे आप जीवन में धन समृद्धि के साथ ही सभी सुख पा (Happines) सकते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा होगी

Dipawali  पांच दिन का पर्व होता है तो इन पांचों दिन कम से कम एक दीप जरूर जलांए। इसके साथ ही Laxmi  जी को प्रसन्न करने के लिए पहले एक मुठ्ठी चावल रखें फिर उसके उपर दीपक रखें इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी।

कृपा आप पर सदैव बनी रहेंगी

Dipawali  के दिन सुबह पूजा के समय पीतल या तांबे के लोटे में शुद्ध जल (Fresh Water) भर कर,उस में थोड़ी हल्दी (Turmuric) डाल कर पूजा में रखें। पूजा के बाद इस जल को पूरे घर में झिड़क दें। इस तरह मां लक्ष्मी की (Maa Laxmi)  कृपा आप पर सदैव बनी रहेंगी।

घर की लक्ष्मी का सम्मान होता है

Dipawali की रात को पूजा करने के बाद सभी कमरों में शंख बजाना चाहिए इस से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Dipawali  के दिन आप अपनी पत्नी अथवा मां को लाल वस्त्र उपहार में  (Gift) दें मां और पत्नी को पूरा सम्मान दें क्योंकि मां लक्ष्मी भी वहीं कृपा बरसाती हैं जहां घर की लक्ष्मी का सम्मान होता है।

व्यापार में समृद्धि होती है

Dipawali  की रात को कपूर जला कर उसमें शुद्ध रोली डाल दें। फिर उस राख की पुडिया बना कर किसी लाल रूमाल में बांध रख लें। इससे प्रक्रिया को करने से व्यापार में समृद्धि होती है।

Share This Article