गाय के गोबर से दिवाली के लिए 1 लाख दिये बनाने में जुटे आगरा जेल के कैदी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आगरा: गाय के गोबर (Cow Dung) से बने दीयों से इस बार दिवाली (Diwali) पर Aagra के घर जगमगाएंगे। त्योहार से पूर्व जिला जेल के 12 कैदी (Prisoners) ऐसे एक लाख दिये बनाने में जुटे हैं।

गोशाला में करीब 80-85 गायें हैं

एक अधिकारी के मुताबिक, जेल परिसर में बनी एक गोशाला में करीब 80-85 गायें हैं, जिनके गोबर का इस्तेमाल दीया (Lamp) बनाने में किया जा रहा है।

जेल अधीक्षक PD Salonia ( पी.डी. सलोनिया) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिले के आंवलखेड़ा में वेदमाता श्री गायत्री ट्रस्ट (Vedmata Shree Gayatri Trust) के दौरे के दौरान उन्हें दीया बनाने के इस अनोखे तरीके के बारे में पता चला।

उन्होंने कहा कि कैदियों ने पहले ही 25,000 दीये तैयार कर लिए हैं। एक दीया 40 पैसे में बेचा जाएगा।

करीब एक लाख दीये बनाएंगे

सलोनिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वे करीब एक लाख दीये बनाएंगे। हमें वेदमाता श्री गायत्री ट्रस्ट से 51,000 दीयों का ऑर्डर (Order) मिला है।

बाकी दीयों को जेल द्वार के पास बिक्री के लिए रखा जाएगा। कोठी मीना बाजार मेले (Kothi Meena Bazar Fair) में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कैदी 1,00,000 से अधिक दीये बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो हम दिवाली पर जेल परिसर को रोशन करने के लिए भी उनका इस्तेमाल करेंगे।’’

Share This Article