HomeUncategorizedसलमान खान के Galaxy Apartment में मिला डेंगू का लार्वा

सलमान खान के Galaxy Apartment में मिला डेंगू का लार्वा

Published on

spot_img

मुंबई: Bollywood Actor Salman Khan (बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान) की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) में दो जगहों पर Dengue का लार्वा मिला है।

BMC के मुताबिक, इंस्पेक्शन के दौरान सलमान के घर में तो नहीं, लेकिन उनकी बिल्डिंग में दो अलग-अलग जगहों पर Dengue का लार्वा मिला है। इसके बाद BMC ने इमारत में कुछ छिड़काव भी किए हैं।

धीरे-धीरे Dengue से रिकवर हो रहे हैं Salman Khan

ज्ञात हो कि सलमान खान को कुछ दिन पहले ही Dengue हुआ है। Dengue होने की वजह से उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग रुक गई है। तबीयत खराब होने की वजह से सलमान ने बिग बॉस का वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं किया था।

उनकी जगह करण जौहर ने शो में होस्टिंग की कमान संभाली। Bollywood Actor Salman Khan अब धीरे-धीरे Dengue से रिकवर हो रहे हैं।

सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी मिलने के बाद ही BMC की टीम पिछले कुछ दिनों से दवा और धुएं का छिड़काव करने के लिए रोजाना गैलेक्सी अपार्टमेंट और उसके आसपास के इलाकों में जा रही है।

अब इंस्पेक्शन के दौरान BMC की टीम को सलमान की बिल्डिंग में दो अलग-अलग जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है।

जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे सलमान के फैंस

डेंगू होने के बाद सलमान खान को बीते दिन पहली बार आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। अब सलमान की तबीयत में सुधार हो रहा है।

सूत्रों की मानें तो 26 अक्टूबर के बाद से सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग भी फिर से शुरू कर सकते हैं। तबीयत खराब होने की वजह से सलमान किसी दिवाली पार्टी का भी हिस्सा नहीं बने।

उन्हें फैंस ने काफी मिस किया। फिलहाल सलमान पर अपनी बिग बजट फिल्म और बिग बॉस शो की जिम्मेदारी है, इसलिए वह जल्द से जल्द रिकवर होना चाहते हैं। सलमान के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Big Boss का वीकेंड का वार Episod भी सलमान खान के बिना काफी फीका लगा। कई लोग तो सिर्फ सलमान की वजह से ही शो देखते हैं।

ऐसे में हर किसी को सिर्फ सलमान के जल्द से जल्द ठीक होकर शो में लौटने का इंतजार है। अब देखते हैं सलमान कब ठीक होकर बिग बॉस का वीकेंड का वार Episod होस्ट करते हैं।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...