झारखंड में कोरोना के 48 एक्टिव केस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Corona in Jharkhand (झारखंड में कोरो) के सबसे अधिक रांची में 18 केस एक्टिव है। जबकि राज्य में 48 Active  Case  हैं। बुधवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार सिर्फ रांची से एक मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,544 हो चुकी है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 57 हजार, 944 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 48 Active Case  है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 165 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में कोरोना का Recovery Rate  98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article