रांची के चार थाने के थानेदारों ने किया पदभार ग्रहण

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी के चार थानों में नए थानेदारों ने शनिवार को योगदान दिया। सिकिदिरी थाना के नए थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि (Satyaprakash Ravi) ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया।

वहीं पूर्व थाना प्रभारी भगवान तामसोय को रांची कॉलेज टीओपी (Ranchi College Top) का प्रभारी बनाया गया है।

उधर, ठाकुरगांव थाना के नए थानेदार के रूप में पुनि कृष्णा कुमार ने शनिवार को पदभार संभाला। पूर्व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय को SSP ने पुलिस केंद्र में योगदान देने का आदेश दिया है।

SSI आशीष कुमार ने माला पहनाकर थाना प्रभारी का स्वागत किया

इधर, पिठोरिया थाना में अभय कुमार (Abhay Kumar) ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी रविशंकर ने उन्हें पदभार सौंपा।उधर, ठाकुरगांव थाना में नए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

ठाकुरगांव थाना के SSI आशीष कुमार ने माला पहनाकर थाना प्रभारी का स्वागत किया। थानाप्रभारी (Station Incharge) ने कहा कि क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्रामीण किसी भी समय अपनी समस्या लेकर बेहिचक थाना आ सकता है।

Share This Article