रामगढ़ में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर DC माधवी मिश्रा ने किया माल्यार्पण

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: धरती आबा बिरसा मुंडा एवं राज्य स्थापना दिवस (State Foundation Day) के अवसर पर मंगलवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा (Deputy Commissioner Madhavi Mishra) की अध्यक्षता में छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मौके पर डीसी माधवी मिश्रा, एसपी पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता नेल्सम एयोन बागे एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों के द्वारा सरदार भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित (Pay Tribute) किया गया।

Share This Article