मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से शोक में झारखंड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ देर में पहुंचेंगे गिरिडीह

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह जाएंगे। हेलीकॉप्टर से पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे और दिवंगत मंत्री के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ देर में गिरिडीह के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के गिरिडीह दौरे को लेकर तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। उनके काफिले की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक लगभग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से गिरिडीह के लिए रवाना होंगे। गिरिडीह पहुंचने के बाद वे दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।