HomeUncategorizedविधानसभा में दी गयी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

विधानसभा में दी गयी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

Published on

spot_img

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि (Tribute) दी।

पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित करते हुए कहा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का गत 10 अक्टूबर को लगभग 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उनका निधन हम सभी के लिए दुखद है। उनके निधन से भारतीय राजनीति के एक संघर्षशील युग का अंत हो गया।

मुलायम सिंह 1996 से 1998 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे

भारत की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का एक दीर्घ अनुभव और योगदान (contribution) रहा है। वह साधारण परिवेश से आए जमीन से जुड़े नेता थे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां असाधारण रही हैं।”

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने एक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरूआत की और कर्पूरी ठाकुर तथा राजनारायण के संपर्क में आने बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति (Politics) में कदम रखा।

सबसे पहले 1967 में और उसके बाद 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993, 1996, 2004 और 2007 में वह कुल 10 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। वह 1989 1993 और 2003 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

वह 1996, 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा के भी सदस्य रहे। वह 1996 से 1998 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

मनोज पांडे ने कहा…

मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव के लिए आज हो रहे मतदान की वजह से मुलायम के बेटे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव सदन में मौजूद नहीं थे।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे।

विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने कहा, ”मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवाद के एक युग का अंत हो गया। उनका निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है।

नेताजी का व्यक्तित्व बहुमुखी, असाधारण और विराट था। समाजवादी विचारधारा के महान नेताओं ने जिस समाजवादी चिंतन और राजनीति (Politics) की नींव रखी थी उसे मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाने और उसे और भी ज्यादा मजबूत करने का काम किया।”

उन्होंने कहा मुलायम सिंह यादव ने एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए काम किया।

मुलायम सिंह यादव का निधन सभी दलों के नेताओं के लिए दुखद : अजय कुमार

अपना दल के नेता आशीष पटेल ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित (Paid Homage) करते हुए कहा, ‘‘उनके निधन से आज पूरा सदन शोकाकुल है। उनके निधन से भारतीय राजनीति और समाजवादी विचारधारा में एक शून्यता का भाव हम सब महसूस कर रहे हैं।’’

राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के नेता अजय कुमार ने कहा, ‘‘संघर्षशील मृदुभाषी और समाजवादी राजनीति (Socialist Politics) और विरासत को आगे बढ़ाने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज हम सभी दुखी मन से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां उपस्थित हैं। उनका निधन किसी पार्टी (Party) विशेष नहीं बल्कि सभी दलों के नेताओं के लिए दुखद है।’’

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...