दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों पर भी अब चलेगी झाड़ू: भगवंत मान

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Punjab) और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों के नतीजों में उनकी पार्टी को मिली बढ़त पर कहा है कि लोगों ने नफरत की राजनीति (Politics) को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहले 15 सालों से सत्ता में काबिज कांग्रेस (Congress) पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाया और अब नगर निगम में 15 साल से काबिज BJP को बाहर का रास्ता दिखाया है।

आम आदमी पार्टी ने BJP को सत्ता से बाहर किया

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय (Party Headquarters) के बाहर पत्रकारों (Reporters) से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने नफरत की राजनीति को नकारते हुए स्कूल और अस्पतालों के नाम पर वोट किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP को सत्ता से बाहर किया है।

एक्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजों पर भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में पोल (Poll) के नतीजे सही साबित नहीं हुए हैं। ऐसे में गुजरात (Gujarat) में कितने साबित होंगे इस पर संशय है। उन्हें लगता है कि गुजरात में भी आम आदमी पार्टी (AAP) बेहतर नतीजे देगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि यह नतीजे एक्जिट पोल के नतीजों से काफी कम है। एक्जिट पोल में आप को बढ़ी जीत दी गई थी।

Share This Article