HomeऑटोMaruti Suzuki ने लॉन्च किया Petrol-CNG नहीं फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली...

Maruti Suzuki ने लॉन्च किया Petrol-CNG नहीं फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली WagonR, जानें Flex Fuel के फायदे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Maruti Suzuki Wagonr : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) Flex Fuel पर चलने वाली Wagonr ले आई है।

बता दें फ्लेक्स फ्यूल का मतलब है कि इसे Petrol और इथेनॉल (Ethanol) के मिश्रण पर काम करने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी ने अपनी इस Wagonr का Prototype Model दिल्ली में हुए SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के एक इवेंट में पेश किया है।

 

कार को E20 (जिस पेट्रोल में 20% इथेनॉल हो) और E85 (जिस पेट्रोल में 85% इथेनॉल हो) के बीच के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इस wagonr का अनावरण किया।

Maruti Suzuki Wagonr

 

क्या होता है Flex Fuel?

फ्लेक्स-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि इसे वैकल्पिक ईंधन भी कहा जाता है। यह पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

फ्लेक्स फ्यूल इंजन पूरी तरह से पेट्रोल या फिर इथेनॉल पर भी चल सकते हैं। फ्लेक्स (Flex) अंग्रेजी के शब्द फ्लेक्सिबल (Flexible) से लिया गया है।

इसी टेक्नोलॉजी पर काम करते हुए मारुति ने इस Wagonr को पेश किया, जो कुछ सालों में आम जनता के लिए लॉन्च की जाएगी. मारुति सुजुकी के अनुसार, वे इलेक्ट्रिक (Electric), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक (Hybrid Electric), CNG, बायो-गैस (Bio-gas), इथेनॉल (Ethanol), फ्लेक्स-फ्यूल समेत विभिन्न टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं।

कंपनी ने पहले ही मार्च 2023 तक अपने सभी मॉडल्स को E20 फ्यूल के अनुरूप बनाने की घोषणा कर दी है।

Maruti Suzuki Wagonr

नितिन गडकरी ने अनावरण में फ्लेक्स फ्यूल को बताया उत्तम

Wagonr के अनावरण के लिए आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिये एक से अधिक ईंधन पर चलने वाली गाड़ियों (Flex Fuel) और E-वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

Maruti Suzuki Wagonr

गडकरी ने कहा कि देश में 40 प्रतिशत प्रदूषण का कारण पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) जैसे ईंधन हैं। इसलिए फ्लेक्स फ्यूल हम सभी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है और हमें अब इसकी और कदम बढ़ाना चाहिए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...