कोडरमा में 2022 में हुए सड़क हादसे में गई 135 की जान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले में जनवरी से लेकर अब तक विभिन्न हादसों (Road Accident) में 297 लोगों की मौत (Death) हुई है। औसतन हर महीने लगभग 25 लोगों की मौत हुई है।

सड़क दुर्घटना (Road Accident) की बात करें तो जनवरी में 11, फरवरी में 13, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 18 , जून में 16, जुलाई में 11, अगस्त में 8, सितंबर में 6, अक्टूबर में 10, नवंबर में 13, दिसम्बर में 3 की मौत हुई है।

पैदल और साइकिल सवार लोग भी दुर्घटना के शिकार हुए

वज्रपात से 2022 में सात लोगों की मौत हुई। वहीं, विभिन्न कारणों से हुई मौत की संख्या 40 है। यह आंकड़ा सदर अस्पताल (Sadar Hospital) का है।

तेज रफ्तार और गलत दिशा में गाड़ी चलाना दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह रही है। इन दुर्घटनाओं में ज्यादातर ट्रक (Truck) की चपेट में आने से दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों के लोग मारे गए।

साथ ही पैदल और साइकिल सवार लोग भी दुर्घटना (Accident) के शिकार हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में मारे जाने वाले से सबसे ज्यादा 16 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग हैं।

Share This Article