
Latehar Murder Case : भूपेंद्र कुमार यादव हत्याकांड में आरोपी PLFI उग्रवादी कृष्ण यादव को अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
यह फैसला अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने सुनाया।
मामला लातेहार जिले के हरहु बसरिया क्षेत्र का है, जहां 18 जुलाई 2024 को भूपेंद्र कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, मृतक उस समय निर्माणाधीन पुल के कार्य में जुटे थे, तभी जंगल से निकले हथियारबंद उग्रवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जांच के दौरान इस हत्याकांड में PLFI के उग्रवादियों की संलिप्तता सामने आई थी। वहीं, इस मामले में आलोक यादव का नाम भी सामने आया था।
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कृष्ण यादव को जमानत देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद अब आरोपी को जेल में ही रहना होगा।
इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से आक्रोश बना हुआ था और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

