
Bokaro Girl Education Plea: बोकारो सेक्टर फोर जी में रहने वाली प्रिय कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से पढ़ाई के लिए गुहार लगाई।
प्रिय ने बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति खराब है और मुझे आगे भी पढ़ाई करने की रुचि है, लेकिन मेरे पिताजी का सड़क हादसे में कमर टूट गया। जिसके कारण पिताजी स्कूल की फीस भरने में सक्षम नहीं थे।
इस वजह से पब्लिक स्कूल सेक्टर 8 में मेरी पढ़ाई रुक गई। इसी कारण स्कूल की प्रधानाचार्य ने कक्षा 8वीं की परीक्षा भी नहीं देने दी और फिर सुबह स्कूल जाकर भी प्रिंसिपल की कड़वी बातें सुनकर वापस घर भेज दिया।
प्रिय ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है, लेकिन घर की स्थिति इतनी खराब है कि खाने के लिए भी परेशानी है। यही कारण है कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से मदद की गुहार लगा रही है।

