गिरिडीह के जंगल में शिकारियों ने बिछा रखा था जाल, फंसा तेंदुआ, सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के गावां वन प्रक्षेत्र के भीमतरी जंगल में शिकारियों ने जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।

लेकिन जाल में एक तेंदुआ फंस गया है।

बताया जाता है कि कुछ शिकारियों ने जंगली सुकर को पकड़ने के लिए जंगल में कइ जगहों पर रस्सी का जाल बनाकर लगाया था।

इस दौरान शनिवार की रात इसी जाल के फंदे में एक तेंदुआ आकर फंस गया।

इसकी जानकारी ग्रामीणों ने गावां रेंजरअनिल कुमार को दी गयी।

रेंजर ने मौके पर वनरक्षी पवन चौधरी को भेजर। इस संदर्भ में रेंजर ने बताया कि हजारीबाग से पिंजरा मंगवाया जा रहा है, जिससे तेंदुआ को पिंजरे में डाल कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

बताया जाता है कि भीमतरी जंगल काफी घना है।

इस जंगल में कई तरह के जानवर हमेशा वास करते हैं और शिकारी भी इस जंगल के जानवरों का शिकार करते रहते हैं।

Share This Article