नए वर्ष को लेकर रांची के मंदिरों में उमड़ी भीड़

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नए वर्ष (New Year) को लेकर रांची (Ranchi) के सभी मंदिरों में रविवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड (Main Road) के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड (Ratu Road) के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए दिखे।

लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। लोगों ने इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य समृद्धि और सुख शांति की कामना की।

रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (Strong Security Arrangements) किए गए थे पुलिस के जवान और स्वयंसेवक मुस्तैदी से जुटे हुए थे।

TAGGED:
Share This Article