Homeझारखंडलोहरदगा में अपराधियों ने झाड़ फूक करने वाले वृद्ध को मारी गोली

लोहरदगा में अपराधियों ने झाड़ फूक करने वाले वृद्ध को मारी गोली

Published on

spot_img

लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली में अपराधियों (Criminals) ने वृद्ध को गोली मारकर दिया है। बताया जाता है कि चितरी अम्बाटोली निवासी गोवर्धन उरांव ( 75) अपने घर में खाना खा रहा था।

इसी दौरान एक बाइक पर दो अज्ञात अपराधी अम्बाटोली पहुंचे। चितरी मोड़ के समीप गोवर्धन उरांव के नवनिर्मित मकान के पास रुककर गोवर्धन उरांव के पोता अमर उरांव से पूछा कि झाड़ फूक करता है उस वृद्ध का घर किधर है। Bike सवार लोगों से पूछे जाने पर अमर उरांव घर बताकर अपने घर में काम करने लगा।

तभी कुछ ही देर में गोली की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे.

वही अमर उरांव ने जानकारी देते हुए कहा कि अज्ञात दोनों अपराधी Mask लगाए हुए थे। दोनों अपराधी को बाइक पर सवार होकर एकागुड़ी टंगरा टोली की ओर फरार हो गए।

पुलिस अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी में जुट गई

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने से कोताही बरत रही है।

गोवर्धन उरांव का लोहरदगा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद RIMS  रेफर कर दिया है क्योंकि गोली अब भी बुजुर्ग के सिर पर ही फंसी हुई है।

पूछताछ के बाद भी अब तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्हें गोली क्यों और किसने मारी है, अपराधियों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया है। इधर मामले में शिकायत के बाद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी (Raid) में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...