राहुल को देखकर गिरगिट भी शरमा जायेगा: साक्षी महाराज

News Desk
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेरठ: उन्नाव (Unnao) के MP साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के टीशर्ट पर सवाल उठाया और कहा कि राहुल को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा।

साक्षी महाराज: मुझ जैसा संत उनका विश्लेषण नहीं कर सकता

साक्षी मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित जैन मंडप में अखिल भारतीय पंच निमोर्ही अखाड़ा के महामण्डलेश्वर व आयोजक द्वारा आयोजित संत समागम (Saint Samagam) में पहुंचे थे।

 

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि साक्षी महाराज ने कहा कि Rahul को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा।

Bharat Jodo Yatra reaches Karnal in Haryana

वह कभी जनेऊ बांध लेते हैं, कभी माला पहनाकर लेते हैं, कभी तुर्की (Turkey) टोपी पहन लेते हैं और कभी तिलक लगाकर लेते हैं।

यह यात्रा हास्यास्पद है। सब नाटक जैसा प्रतीत होता है। कहा कि मुझ जैसा संत उनका विश्लेषण नहीं कर सकता।

राहुल गांधी के संसद में बोलने का मौका न मिलने वाले सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि Rahul Gandhi बोलना जानते नहीं है। बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) बार-बार बहस करने के लिए कहते हैं लेकिन ये लोग बहस से दूर भागते हैं।

Rahul Gandhi sometimes wears Janeu and sometimes garland, seeing him even a  chameleon would be ashamed BJP leader Sakshi Maharaj राहुल गांधी को देखकर  तो गिरगिट भी शरमा जाए- बीजेपी नेता साक्षी
वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु कहलाएगा: सांसद

सांसद ने कहा कि आज सरकारी भवनों पर तिरंगा पूरे शान से लहराता है। पूरा विश्व भारत (India) की ओर देख रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु कहलाएगा।

यह देश फतवों से चलने वाला नहीं है। जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ने का काम किया, आज उनकी संतान भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है।

MP साक्षी महाराज ने कहा कि एक जमाना था जब जय श्रीराम कहने वालों को गोली से छलनी कर दिया जाता था, आज उसी देश में विश्व का सबसे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण हो रहा है।

सरकार के मंत्री विधायक कहीं न कहीं संत के शरण में देखकर लगता है कि भारत बदल रहा है। इस धरती पर इकलौते हम हैं जो कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया से विश्व का कल्याण हो।

TAGGED:
Share This Article