Homeझारखंडगुमला में सड़क हादसे में राजस्व कर्मचारी की मौत

गुमला में सड़क हादसे में राजस्व कर्मचारी की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: जिले के घाघरा ब्लॉक में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अनूप मिंज (35) की शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे (Road Accident) में मौत हो गई। वह घाघरा ब्लॉक में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे।

ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर चैनपुर लौटने के दौरान हादसा हुआ। वह जिरमि चापाटोली के समीप अनियंत्रित होकर स्कूटी (Scooty) सहित पुल के नीचे जा गिरे।

तेज गति के कारण हुआ हादसा

जिरमि गांव के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह शव और स्कूटी पुल के नीचे देखा। इसकी सूचना कुरुमगढ़ थाना को दी।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि तेज गति के कारण हादसा हुआ। काफी ज्यादा ठंड होने के कारण पानी में गिरने से उनकी मौत (Death) हो गई।

सूचना मिलने पर चैनपुर के अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...