दुमका में धूमधाम से मना सोहराय पर्व, मांदर की थाप पर खूब थिरके DIG, BDO, CO और प्रिंसिपल

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: SP कॉलेज मैदान में रविवार को आदिवासी समुदाय (Tribal Community) का महत्वपूर्ण पर्व शगुन सोहराय धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी छात्राओं (Tribal Girl Students) ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (Chief Guest) DIG सुदर्शन मंडल, जरमुंडी BDO फुलेश्वर मुर्मू, सदर प्रखंड सीओ यमुना रविदास और प्राचार्य डॉ खिरोधर प्रसाद यादव भी मांदर की थाप पर खूब थिरेक।

पूरा कॉलेज मैदान संताल परगना प्रमंडल का एकमात्र विश्वविद्यालय सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (Sido Kanhu Murmu University) के विभिन्न अंगीभूत कॉलेज से आदिवासी छात्र-छात्राएं यहां पहुंचे थे।

दुमका में धूमधाम से मना सोहराय पर्व, मांदर की थाप पर खूब थिरके DIG, BDO, CO और प्रिंसिपल

 

DIG सुदर्शन मंडल ने सोहराय के महत्व पर प्रकाश डाला

सर्वप्रथम कॉलेज परिसर में निर्मित मांझी थान में मांझी बाबा एवं नायकी विधिवत पूजा-अर्चना कर संथाल परगना समेत पूरे राज्य की शांति और सुख-समृद्धि की कामना किया।

इसके बाद पारंपरिक लोटा-पानी और नृत्य एवं संगीत से स्वागत करते हुए अतिथियों को कार्यक्रम स्थल ले जाया गया। अतिथियों को आयोजन समिति ने पगड़ी पहना सम्मानित किया।

DIG सुदर्शन मंडल ने सोहराय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की अपील की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ खिरोधर यादव ने आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए सोहराय पर्व की महत्वपूर्ण पर्व बताया।

संताली साहित्यकारों ने भी अपने-अपने विचार रखे। आयोजन समिति की ओर से प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण किया।

Share This Article