पलामू में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू जिला (Palamu District) मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना (Medininagar City Police Station) क्षेत्र में सड़क हादसे (Road Accident) में एक युवक की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब पुलिस का गश्ती वाहन PCR वैन मेदिनीनगर शहर स्थित पांकी रोड पर पेट्रोलिंग (Patrolling) कर रही थी।

गुरुवार को इस घटना को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

घायल अवस्था में इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया

जानकारी के अनुसार कचरवा निवासी संजय प्रजापति (Sanjay Prajapati) बुधवार की देर रात बाइक से घर की ओर जा रहे थे।

इसी बीच उनकी बाइक PCR वैन से टक्कर हो गई। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। .

शहर के रेडमा चौक (Redma Chowk) पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया है।

पुलिस और अधिकारी परिजनों व स्थानीय लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article