पत्नी से हुई नोकझोंक के बाद युवक ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: धुरकी थाना (Dhurki Police Station) अंतर्गत दुसैया गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा के पुत्र अमित विश्वकर्मा ने कीटनाशक (Insecticide) खाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया।

परिजनों को इस बात की भनक लगते ही उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया इस वक्त सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अमित विश्वकर्मा और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर अमित विश्वकर्मा ने चूहा मारने वाला कीटनाशक खा लिया।

Share This Article