रांची RIMS में नियुक्ति के लिए हुआ साक्षात्कार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के विभिन्न सुपरस्पेशलिटी विभागों (Superspeciality Departments) में 20 सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार हुआ।

इन पदों के लिए कुल चार उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। इनमें एक प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) और एक नियोनेटोलॉजी एवं दो नेफ्रोलॉजी के उम्मीदवार थे।

रिम्स के पीआरओ ने दी जानकारी

रिम्स में प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी और नियोनेटॉलाजी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। यह जानकारी रिम्स के पीआरओ डॉ. राजीव रंजन (PRO Dr. Rajeev Ranjan) ने दी।

TAGGED:
Share This Article