झारखंड : पति का चल रहा था किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग, पत्नी को खाने में जहर मिलाकर खिलाया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: जिला मुख्यालय के रॉकी मोहल्ला निवासी मोनू अली की पत्नी (Monu Ali’s wife) सलमा बीवी को पति के द्वारा जहर (Poison) देकर मारने का प्रयास करने आरोप लगाया गया है।

घटना के संबंध में सलमा बीवी (salma wife) का भाई सोनपुरवा लाइन पार मोहल्ला निवासी राजा खान ने बताया कि मोनू अली का करीब एक वर्ष से से नीलू प्रिया नाम की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग (Love Affairs) चल रहा था।

इस बात की जानकारी उनकी पत्नी सलमा बीवी को 1 महीने पहले ही मिली थी। जिसके बाद से दोनों के बीच काफी विवाद हो रहा था। उस दौरान सलमा बीवी की तबीयत खराब होने के कारण उसने शनिवार रात अपने पति को खाना देने के लिए कहा था।

झारखंड : पति का चल रहा था किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग, पत्नी को खाने में जहर मिलाकर खिलाया - Jharkhand: Husband was having an affair with a girl, fed his wife with poison

खाने में जहर मिलाकर खिला दिया

उसके बाद सलमा बीवी के पति ने उसके खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उसे पता चला कि उसके पति के द्वारा दिए गए खाने में जहर मिला हुआ था। उसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंचकर सलमा बीवी से मामले की जानकारी ली।

TAGGED:
Share This Article