झारखंड : हाजत में बंद आरोपी ने फंदे से झूल दी जान, थाना प्रभारी सहित प्रशिक्षु दारोगा लाइनहाजिर

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: पुलिस अभिरक्षा में हाजत में बंद एक आरोपी ने फंदे से झूल जान दे दी है। घटना मंगलवार को रामगढ़ थाना के हाजत में घटी।

जहां बंद एक युवक ने अपने चिटर (जैकेट) के सहारे हाजत की खिडकी मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मामले की जानकारी होते ही संथाल परगना क्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल एसपी अंबर लकडा, एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह रामगढ़ थाना पहुंच कर मामले की छानबीन करने के बाद थाना प्रभारी विनय कुमार घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा पंकज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

वही दंडाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग के उपस्थिति मे शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजने की तैयारी की गई।

मृतक रामगढ थाना क्षेत्र के भुसकीबाडी गांव का लुखीराम बास्की (21) है।

मालूम हो की सोमवार की देर शाम डांडो पंचायत के दामोडीह गांव के ग्रामीणों ने पोडैयाहाट प्रखंड के कैराशोल गांव के मंगल मुर्मू एवं भूत की बाड़ी गांव निवासी लुखीराम बास्की को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ पकडकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ करने के बाद दोनों युवको को रात मे अलग-अलग हाजत मे रखा था।

जहां मृतक ने रात मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही मृतक के परिजनों तथा डांडो के मुखिया सुलेमान बास्की को दी गई। जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे।

घटना के बाद थाना गेट को बंद कर दिया गया

युवक द्वारा थाना हाजत में आत्महत्या कर लेने की खबर फैलने के बाद पुलिस ने थाना गेट को बंद कर दिया मीडिया तक को अंदर जाने पर रोक लगा दी गई थी।

करीब 5 घंटे बाद दुमका से दंडाधिकारी के पहुंचने के बाद थाना का गेट खोला गया।

डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया की युवक के मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

पुलिस विभिन्न विन्दुओ पर छानबीन कर रही है।

मामले में जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article