Homeक्राइमशर्मनाक! रांची में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, जूतों-चप्पल से...

शर्मनाक! रांची में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, जूतों-चप्पल से भी पीटा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र में विवाहिता को निर्वस्त्र कर मारपीट (Stripped And Assaulted The Married Woman) कर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया। आरोपियों ने बकायदा महिला को जूते-चप्पलों से पीटा।

शर्मनाक! रांची में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, जूतों-चप्पल से भी पीटा -Shameful! In Ranchi, the woman was paraded naked in the village, beaten with shoes and slippers

सभी हरवे-हथियार से लैस थे

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पूरे 1 घंटे तक आरोपियों ने उसे पूरे गांव के सामने नग्न (Naked) हालत में खड़ा रखा। मामले में पीड़िता ने अनगड़ा थाने में 7 नामजद सहित कुल 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पीड़िता का कहना है कि बीते दिनों उसकी देवरानी का शव टाटीसिलवे थानाक्षेत्र में मिला था। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जैसे ही ससुराल लाया गया, नामकुम के खटंगा लालगंज गांव से आए देवरानी के मायके वाले 70-80 लोगों के साथ वहां आ धमके।

सभी हरवे-हथियार से लैस थे। दरअसल, देवरानी की हत्या (Murder Of Sister-In-Law) का आरोप, पीड़िता के पति पर है। आरोपियों ने पीड़िता के पति सहित सभी परिजनों के साथ मारपीट की।

शर्मनाक! रांची में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, जूतों-चप्पल से भी पीटा -Shameful! In Ranchi, the woman was paraded naked in the village, beaten with shoes and slippers

देवरानी के परिवार ने उसके साथ बहुत अभद्र व्यवहार किया

पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि उसके साथ मृत देवरानी के भाई अनमोल महतो, बहन कलावती, मामा, जीजा और उसकी पत्नी ने मारपीट की। उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया।

जूते-चप्पलों से उसकी पिटाई (Beat With Shoes) की। इधर, सूचना मिलने पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार और पुलिस के जवानों ने पीड़िता को उग्र भीड़ से बचाया। तौलिया देकर उसकी आबरू ढंकी।

पीड़िता ने बताया कि देवरानी के परिवार ने उसके साथ बहुत अभद्र व्यवहार (Indecent Behavior) किया। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि जल्द सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी। इस मामले में सात नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...