राहुल गांधी अप्रैल में आयेंगे रांची

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में प्रचार अभियान को लेकर राहुल गांधी झारखंड आये थे

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) की सफलता के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अप्रैल माह में रांची आने वाले हैं।

इस दौरान राहुल रांची में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश नेतृत्व इसकी तैयारी में जुट गया है।

राजधानी में एक रैली का आयोजन किया जायेगा

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद (Rajeev Ranjan Prasad) ने कहा कि राहुल गांधी की रांची में प्रस्तावित रैली की तिथि और स्थान को लेकर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन (Session) में यह तय हुआ था कि हर राज्य के राजधानी में एक रैली का आयोजन किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में प्रचार अभियान को लेकर राहुल गांधी झारखंड आये थे।

Share This Article