झारखंड सहित देश भर से होगा BJP का सफाया: जयप्रकाश नारायण यादव

उन्होंने कहा कि बिहार के उप CM तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का कोडरमा में कार्यक्रम होना निश्चित हुआ है। पूर्व की तरह झारखंड में अपना समय देंगे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संगठन को धारदार और मजबूत करेंगे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: RJD के प्रदेश कार्यालय (State Office) में सोमवार को झारखंड प्रभारी (Jharkhand In Charge) और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव (Jaiprakash Narayan Yadav) ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में झारखंड सहित देश भर से भाजपा का सफाया हो जायेगा।

देश भर में महागठबंधन की अगुवाई में BJP भगाओ, देश बचाओ के अभियान को साकार किया जायेगा। यादव सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में बोल रहे थे।

झारखंड में नयी कार्यकारिणी का गठन हो चुका

जयप्रकाश ने कहा कि झारखंड में भी RJD के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की विचारधारा को स्थापित करना है। झारखंड में नयी कार्यकारिणी का गठन हो चुका है।

पूर्व में सदस्यता अभियान (Membership Drive) चलाया गया था, जिसमें चार लाख सदस्य बनाए गये। अब नयी कार्यकारिणी से उम्मीद है कि वे दूसरे चरण के सदस्यता अभियान को और प्रभावी तरीके से चलाएंगे।

पूर्व की तरह झारखंड में अपना समय देंगे

उन्होंने कहा कि बिहार के उप CM तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का कोडरमा में कार्यक्रम होना निश्चित हुआ है। पूर्व की तरह झारखंड में अपना समय देंगे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संगठन को धारदार और मजबूत करेंगे।

TAGGED:
Share This Article