सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे तेज: दीपक प्रकाश

उन्होंने कहा कि 11अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP प्रदेश कार्यालय में सोमवार को बूथ सशक्तीकरण अभियान सहित राष्ट्रपति के अभिभाषण, मन की बात कार्यक्रम, स्थापना दिवस समारोह, सामाजिक समरसता (Social Harmony) एवं न्याय सप्ताह जैसे आगामी कार्यक्रमों पर बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

साथ ही 11 अप्रैल के सचिवालय घेराव कार्यक्रम (Secretariat Gherao Program) को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।

सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि BJP ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता संगठन विस्तार के साथ साथ आंदोलनात्मक कार्यक्रम को कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार बूथ से लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने की दिशा में जी जान से जुटे हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर हम सब राज्य सरकार (Government) के खिलाफ सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन भी कर रहे हैं।

गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य

उन्होंने कहा कि प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शनों के बाद अब BJP कार्यकर्ता राज्य की जनभावना के अनुरूप राजधानी में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) को गद्दी छोड़ने केलिए बाध्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि 11अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा।

Share This Article