झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला

जामताड़ा की कार्यपालक पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी को पलामू (Palamu), मेदिनीनगर के कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद राम को लोहरदगा स्थानांतरित किया गया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के आठ अधिकारियों (Officials) का तबादला (Transfer) किया गया। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग (Personnel Administrative Reforms Department of Official Language) ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विनोद राम को लोहरदगा स्थानांतरित किया गया

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है इनमें खूंटी की कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग, लातेहार (Latehar) में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, रामगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजुर को ग्रामीण विकास विभाग, कामदारा के BDO अमृता प्रियंका एक्का को स्थानांतरित करते हुए जनजातीय कल्याण शोध संस्थान दुमका के कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजुर को रामगढ़, गोड्डा की कार्यपालक दंडाधिकारी कोमल कुमारी को स्थानांतरित करते हुए खूंटी (Khunti), जामताड़ा की कार्यपालक पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी को पलामू (Palamu), मेदिनीनगर के कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद राम को लोहरदगा स्थानांतरित किया गया है।

TAGGED:
Share This Article