झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल पहुंचकर पत्नी रागिनी सिंह ने जाना हाल

हालत को देखते हुए कोर्ट में आवेदन दिया गया है, जैसा निर्देश होगा, वैसा किया जाएगा

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: 10 अप्रैल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद झरिया (Jharia) के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल प्रशासन (Dhanbad Jail Administration) ने SNMCH अस्पताल में भर्ती कराया है।

उन्हें CCU में रखा गया है। शुक्रवार को उनकी पत्नी रागिनी सिंह उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि संजीव सिंह के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

उनके बाएं शरीर की तरफ कोई हलचल नहीं दिख रही है। हालत को देखते हुए कोर्ट में आवेदन दिया गया है, जैसा निर्देश होगा, वैसा किया जाएगा।

‘इलाज से बिल्कुल संतुष्ट नहीं’

रागिनी सुने कहा कि इलाज से वह बिलकुल संतुष्ट नहीं हैं।

उधर, समर्थकों ने पूर्व विधायक की स्वास्थ्य संबंधी (Health Related) कोई जानकारी न मिलने देने पर रोष दिखाते हुए सत्ता पक्ष के प्रभाव में ठीक इलाज नहीं होने का आरोप लगाया व नाराजगी जाहिर की।

Share This Article