दुमका में मुखिया की पत्नी ने पति की हत्या को बताया साजिश, तीन लोगों के खिलाफ FIR

बताया जा रहा है कि इस मामले में हिरासत में लिये गए लोगों से पूछताछ के जरिये पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस इस हत्याकांड में सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : शनिवार को झारखंड (Jharkhand) के दुमका जिले (Dumka District) के हंसडीहा में बढ़ैत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू (Suresh Murmu) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

रविवार को मृतक मुखिया की पत्नी ने हत्या (Murder) को आपसी रंजिश बताते हुए तीन नामजद समेत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के हाथ लगे हैं अहम सुराग

आवेदन में तीन नामजद आरोपियों में पूर्व मुखिया तालको सोरेन, आशा हेंब्रम (Asha Hembrum), संतोष यादव शामिल हैं। अन्य अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाया गया है।

थाना कांड संख्या 29/23 में धारा 302, 120B, 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में हिरासत में लिये गए लोगों से पूछताछ के जरिये पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस इस हत्याकांड में सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

Share This Article