झारखंड के 11 जिलों में औसत से कम बारिश, पाकुड़ में 54 प्रतिशत की कमी

झारखंड के 11 जिलों में इस साल औसत से कम बारिश हुई। पाकुड़ सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 24 में से 11 जिलों में इस साल औसत से कम बारिश हुई। इनमें भी पाकुड़ में स्थिति सबसे खराब है और औसत से 54 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश में कमी की वजह ‘अल नीनो और स्थानीय घटनाओं सहित कई कारणों से बारिश का असमान स्थिति’ है। पाकुड़ के बाद देवघर में 48%, कोडरमा में 40%, गढ़वा व गिरिडीह में 37-37%, गोड्डा में 31% और हजारीबाग में 30% वर्षा की कमी है। पाकुड़ में सामान्य से 54% कम बारिश दर्ज की गई है, जहां अब तक 408.3 मिमी वर्षा हुई है जबकि सामान्य बारिश 878.2 मिमी होनी चाहिए थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।