सात महीनों में गोवा पहुंचे 61.38 लाख पर्यटक, अंतरराष्ट्रीय निजी उड़ानों की बुकिंग बढ़ी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पणजी : गोवा में इस साल के पहले सात महीनों में 61.38 लाख पर्यटक पहुंचे। राज्य के पर्यटन विभाग ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय निजी उड़ानों की बुकिंग बढ़ने से सर्दियों में पर्यटकों की संख्या में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।

विभाग ने कहा कि आमतौर पर मानसून में पर्यटन गतिविधियां कम रहने के बावजूद पर्यटकों की संख्या में यह मजबूत बढ़ोतरी यात्रा संबंधी बदलती पसंद को दर्शाती है। अब पर्यटक केवल समुद्र तटों तक सीमित पर्यटन के बजाय संस्कृति, स्वास्थ्य और खान-पान से जुड़े अनुभवों को भी पसंद कर रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।